Home Breaking News बड़ी खबर: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन – 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

बड़ी खबर: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन – 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Share
Share

सुषमा साहू की कलम से –

फिल्म इंडस्ट्री से बेहद चौंका देने वाली और दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है।

कैसे हुआ निधन?

• जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5.20 बजे गोवा के मणिपाल अस्पताल की मेडिकल टीम ने मृत घोषित किया। • उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर बेहोश पाया गया था। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

• गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर साल्कर ने बताया – ‘मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका’।

• खबरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता के निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि नाना किसी निजी काम से गोवा में थे, उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद पुणे लाया जाएगा।

नाना पाटेकर का अतुलनीय सफरनाना

पाटेकर जिनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था, का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था। उन्होंने 1978 में ‘गमन’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने दशकों लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दीं: परिंदा, क्रांतिवीर, अंगार, तिरंगा, अग्नि साक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, यशवंत, अब तक छप्पन, अपहरण, राजनीति, वेलकम

सीरियस और इंटेंस रोल्स के लिए मशहूर नाना ने वेलकम में उदय शेट्टी बनकर अपना कॉमिक साइड भी दिखाया और युवा पीढ़ी में बेहद पॉपुलर हुए।

सम्मान:

• 3 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता • 2013 में पद्म श्री से सम्मानित सिनेमा के अलावा वे सामाजिक कामों के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर नाम फाउंडेशन (Naam Foundation) शुरू किया था, जो किसानों और सूखा पीड़ित परिवारों की मदद करता है। पूरे देश में शोक की लहर नाना पाटेकर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और करोड़ों सिने प्रेमियों में शोक की लहर है।

• पीएम मोदी ने कहा – हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान अतुलनीय है। • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार समेत कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया।

आज भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे दमदार आवाज और बेबाक अभिनय को खो दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
विकास के लाभों को भावी पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: किरेन रिजिजू
Breaking Newsराष्ट्रीय

विकास के लाभों को भावी पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: किरेन रिजिजू

Thedigitalkhabari संवाददाता: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय...

जामिया मारपीट विवाद का असर: नूंह से दिल्ली में हमले की साजिश रचते 6 युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
Breaking NewsNCR

जामिया मारपीट विवाद का असर: नूंह से दिल्ली में हमले की साजिश रचते 6 युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

Thedigitalkhabari की विशेष रिपोर्ट: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया...

अमेरिकी नौसेना का छठा जनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट: बोइंग को मिली कमान, भारत की रणनीतिक योजनाएं भी तेज
Breaking Newsराष्ट्रीय

अमेरिकी नौसेना का छठा जनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट: बोइंग को मिली कमान, भारत की रणनीतिक योजनाएं भी तेज

Thedigitalkhabari एक्सप्लेनर: वैश्विक रक्षा क्षेत्र में एक बार फिर से तकनीकी वर्चस्व...