Home क्राइम किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, 70 पाव के साथ दुकानदार गिरफ्तार
क्राइमजांजगीर-चांपा

किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, 70 पाव के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Share
Share

मुलमुला पुलिस की छापेमारी में 6,200 रुपये की शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुलमुला पुलिस ने ग्राम जेवरा में एक किराना दुकान पर छापेमारी कर बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई 70 पाव शराब जब्त की है। मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जेवरा निवासी बलराम कश्यप अपनी किराना दुकान में काउंटर के पास अवैध रूप से शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर मुलमुला पुलिस की टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और दुकान में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान के काउंटर के पास रखी 15 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की, जिसकी कीमत 1,800 रुपये बताई गई है, तथा 55 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 4,400 रुपये है, बरामद की। पुलिस ने कुल 70 पाव शराब जब्त की, जिसकी मात्रा 12.600 बल्क लीटर और कुल कीमत 6,200 रुपये बताई गई है।मामले में 47 वर्षीय बलराम कश्यप, निवासी वार्ड क्रमांक 04, ग्राम जेवरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 447/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप, आरक्षक राजेश कश्यप, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया एवं महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े का योगदान रहा।The डिजिटल ख़बरी | पहले तथ्य फिर ख़बर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...