Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम, 1.11 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 4 लाख से अधिक दीपों से जगमगाया जिला
छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम, 1.11 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 4 लाख से अधिक दीपों से जगमगाया जिला

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में “आशीर्वाद का दिया” नाम से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिले में 1 लाख 11 हजार 111 दीप जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन लोगों की भागीदारी के चलते लक्ष्य से कई गुना अधिक चार लाख से ज्यादा दीप जलाए गए।
मुख्य कार्यक्रम रंगमंच मैदान, सूरजपुर में आयोजित हुआ, जहां दीप प्रज्वलन से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया और दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने आयोजन और जिलेवासियों की सहभागिता का उल्लेख किया। वहीं कार्यक्रम का समापन एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल की उपस्थिति में हुआ।


निर्धारित 1,11,111 दीपों के लक्ष्य के मुकाबले चार लाख से अधिक दीप जलाए जाने को आयोजन की बड़ी उपलब्धि के तौर पर बताया गया। इससे कार्यक्रम में अपेक्षा से कहीं अधिक जनभागीदारी देखने को मिली

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...