Home छत्तीसगढ़ संगठन विस्तार में आशुतोष सोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा आई टी सेल में बने जिला सहसंयोजक
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

संगठन विस्तार में आशुतोष सोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा आई टी सेल में बने जिला सहसंयोजक

Share
Share

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं आईटी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।

आशुतोष सोनी छात्र जीवन से ही संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से हुई, जहां उन्होंने नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर आशुतोष सोनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपा

गौरव ग्राम सिवनी (नैला) में युवा समिति डांस प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को, तैयारियां तेज

ग्रुप, डबल और एकल डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा...

जांजगीर-चांपा

वीबी-जी राम जी योजना से गांवों में विकास कार्यों को गति, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में...