Home छत्तीसगढ़  गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़रायपुर

 गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Share
Share

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज गणेश चतुर्थी का पावन दिन है और चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान श्री गणेश की आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले और घर-घर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापना की जा रही है। यह पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ कार्यों के प्रति विश्वास का संचार होता है। गणेश चतुर्थी का यह पर्व हम सभी को सद्भाव, एकता और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा, “गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ के सभी 3 करोड़ भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से संकट और बाधाएं दूर करें तथा प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...