Home छत्तीसगढ़ हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़रायपुर

हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Share
Share

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषाई विविधताओं के बीच संवाद एवं आपसी जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी साहित्य ने भारतीय समाज को विचार, संवेदना और संस्कारों से समृद्ध किया है तथा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जन-जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि बदलते दौर में हिंदी निरंतर नए आयामों के साथ आगे बढ़ रही है। डिजिटल तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के विस्तार के साथ हिंदी का वैश्विक स्तर पर भी प्रभाव बढ़ रहा है। हमें हिंदी के साथ-साथ देश की सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने तथा अपनी मातृभाषा और भारतीय भाषाओं के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय भाषाओं के समृद्ध विकास के साथ देश की सांस्कृतिक एकता और मजबूत होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...