Home छत्तीसगढ़ तीजा तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

तीजा तिहार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Share
Share

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका के पावन पर्व पर प्रदेश की समस्त दाई, दीदी और बहनों सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि तीजा हरितालिका छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

उन्होंने कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने वाला पर्व है। यह पर्व महिलाओं की आस्था, समर्पण और पारिवारिक स्नेह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी अपनत्व को भी मजबूत करता है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कामना की कि तीजा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश में खुशहाली और विकास का वातावरण निरंतर बना रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...