Home धर्म 2 सितंबर 2026 का राशिफल: वृषभ राशि वाले नुकसान से बचें, जानें सभी राशियों का हाल
धर्म

2 सितंबर 2026 का राशिफल: वृषभ राशि वाले नुकसान से बचें, जानें सभी राशियों का हाल

Share
Share

2 सितंबर 2026, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को मानसिक दबाव और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से नुकसान हो सकता है। वहीं मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहने के संकेत हैं।

मेष

आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए उत्साह रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं और कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि अति उत्साह से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ

आज मानसिक दबाव के कारण चिंता और थकान महसूस हो सकती है। परिवार में मनमुटाव से घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। मेहनत के अनुसार सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें और किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

मिथुन

व्यापार और आय के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। मित्रों से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने के संकेत हैं।

कर्क

नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा और साज-सज्जा पर ध्यान दे सकते हैं। माता से लाभ मिलने की संभावना है। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी।

सिंह

दिन मध्यम फलदायी रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। अधिकारियों से बातचीत में सतर्क रहें। नौकरी और व्यापार में परेशानी आ सकती है, इसलिए आज व्यापार विस्तार से जुड़े बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा।

कन्या

आज वाणी पर संयम रखना जरूरी है। क्रोध और आवेश से नुकसान हो सकता है। परिवार या मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापारिक साझेदारी में सावधानी बरतें और संभव हो तो यात्रा टालें। खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है।

तुला

आज का दिन आनंद और सफलता से भरा रह सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। छोटी यात्रा के योग हैं। व्यापार में वृद्धि और सामाजिक क्षेत्र में यश मिलने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक

परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। विरोधी अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए ग्राहक मिलने से प्रसन्नता होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

धनु

संतान की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। काम में असफलता से निराशा हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। साहित्य, लेखन और कला में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदार की राय को महत्व दें और काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर

आज का दिन मध्यम रहेगा। शारीरिक और मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है। परिवार में विवाद से अशांति हो सकती है। धन हानि और प्रतिष्ठा को लेकर सावधानी बरतें। पानी वाली जगहों से दूरी रखना बेहतर रहेगा। हालांकि दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार हो सकता है और परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ

आज चिंता से राहत मिलेगी और उत्साह बढ़ेगा। बुजुर्गों और मित्रों से लाभ मिल सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सामान्य सावधानी रखें।

मीन

आज वाणी पर संयम रखना जरूरी है। क्रोध के कारण किसी से मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक परेशानी महसूस हो सकती है, खासकर आंखों का ध्यान रखें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें और नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। खान-पान में संयम रखें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपाधर्म

तरौद में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ विसर्जन

प्रदीप साहू के घर आयोजित गणेशोत्सव में परिवार सहित बड़ी संख्या में...

छत्तीसगढ़धर्म

24 सितंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को भगवान विष्णु की करें पूजा, होगा कल्याण

आज भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर...

धर्म

22 सितंबर 2026 का पंचांग: आज धन संबंधी कार्यों के लिए दिन बेहद खास, करें शुभपहर में पूजा

आज भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. इस तिथि के...