Home धर्म 21 सितंबर 2026 का राशिफल: तुला राशि के लिए नए काम शुरू करने का अनुकूल दिन, नौकरीपेशा लोग पूरा कर सकेंगे टारगेट
धर्म

21 सितंबर 2026 का राशिफल: तुला राशि के लिए नए काम शुरू करने का अनुकूल दिन, नौकरीपेशा लोग पूरा कर सकेंगे टारगेट

Share
Share

मेष: आज विवादों से दूर रहें और व्यवसाय में पार्टनर के साथ वाणी पर संयम रखें। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार हो सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।

वृषभ: आज भावुकता बढ़ सकती है। नए काम शुरू करने से बचें और खान-पान का ध्यान रखें। कारोबार में रुकावट आ सकती है। ऑफिस का लंबित काम पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में आय के नए स्रोत तलाशने का मौका मिल सकता है।

मिथुन: दिन सामान्य रूप से सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर बाद किसी चिंता के कारण मन परेशान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति में शांत रहना बेहतर रहेगा।

कर्क: आर्थिक लाभ के योग हैं और व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभदायी रह सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापारिक साझेदारों के साथ लाभदायी चर्चा हो सकती है।

सिंह: साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें और हल्का भोजन करें। दोपहर बाद आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है।

कन्या: किसी बात की चिंता तनाव दे सकती है। परिवार में मतभेद और धन खर्च की स्थिति बन सकती है। संतान या परिवार की जरूरतों पर खर्च हो सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रह सकता है।

तुला: आज नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय में फायदा हो सकता है और नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर सकेंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में मतभेद से बचने के लिए शांत रहना बेहतर होगा।

वृश्चिक: आज महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। करियर में अपनी स्थिति सुधारने पर ध्यान दें। वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। दोपहर बाद परिवार और भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर बढ़त मिल सकती है।

धनु: आज का दिन फलदायी रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक लाभ हो सकता है। काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर बाद खर्च बढ़ सकता है। जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मकर: आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। मन में चिंता और नकारात्मक विचार रह सकते हैं, जिसका असर काम पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में परेशानी हो सकती है। दोपहर बाद स्वास्थ्य और मनोदशा में सुधार होगा।

कुंभ: दिन की शुरुआत लाभदायी रह सकती है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। किसी नए व्यक्ति से संपर्क बन सकता है। दोपहर बाद स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिवार में विवाद से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन: आज का दिन लाभदायी रहेगा। परोपकार के काम में रुचि रहेगी। कारोबार में उचित योजना से व्यापार बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा के योग हैं। आय में वृद्धि और सहकर्मियों के सहयोग के संकेत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपाधर्म

तरौद में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ विसर्जन

प्रदीप साहू के घर आयोजित गणेशोत्सव में परिवार सहित बड़ी संख्या में...

छत्तीसगढ़धर्म

24 सितंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को भगवान विष्णु की करें पूजा, होगा कल्याण

आज भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर...

धर्म

22 सितंबर 2026 का पंचांग: आज धन संबंधी कार्यों के लिए दिन बेहद खास, करें शुभपहर में पूजा

आज भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. इस तिथि के...

धर्म

21 सितंबर 2026 का पंचांग: शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए शुभ है सोमवार

सोमवार, 21 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी...