Home धर्म 21 सितंबर 2026 का पंचांग: शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए शुभ है सोमवार
धर्म

21 सितंबर 2026 का पंचांग: शुभ समारोह और नए भवन के उद्घाटन के लिए शुभ है सोमवार

Share
Share

सोमवार, 21 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि के अधिष्ठाता भगवान शिव के प्रमुख गण वीरभद्र माने जाते हैं। शुभ समारोह, नए भवन के उद्घाटन और स्थायी कार्यों के लिए यह तिथि शुभ मानी जाती है।

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत: 2083
  • मास: भाद्रपद
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • तिथि: दशमी
  • वार: सोमवार
  • योग: शोभन
  • नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
  • करण: तैतिल
  • चंद्र राशि: धनु
  • सूर्य राशि: कन्या
  • सूर्योदय: सुबह 6:08 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:19 बजे
  • चंद्रोदय: दोपहर 3:16 बजे
  • चंद्रास्त: रात 1:39 बजे, 22 सितंबर

राहुकाल: सुबह 7:40 से 9:11 बजे तक
यमगंड: सुबह 10:42 से दोपहर 12:14 बजे तक

आज का नक्षत्र:
आज चंद्रमा धनु राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार उत्तराषाढ़ा स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है। भूमि खरीद, भवन निर्माण, नींव रखने, मंदिर निर्माण, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य स्थायी कार्यों के लिए इसे अनुकूल माना जाता है।

शुभ कार्य में रखें ध्यान:
आज सुबह 7:40 से 9:11 बजे तक राहुकाल रहेगा। शुभ कार्य करने वाले इस अवधि से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम जैसे समय का भी ध्यान रखना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
जांजगीर-चांपाधर्म

तरौद में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ विसर्जन

प्रदीप साहू के घर आयोजित गणेशोत्सव में परिवार सहित बड़ी संख्या में...

छत्तीसगढ़धर्म

24 सितंबर 2026 का पंचांग: गुरुवार को भगवान विष्णु की करें पूजा, होगा कल्याण

आज भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर...

धर्म

22 सितंबर 2026 का पंचांग: आज धन संबंधी कार्यों के लिए दिन बेहद खास, करें शुभपहर में पूजा

आज भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. इस तिथि के...