Home छत्तीसगढ़ रायपुर में चलती कर्मचारी बस में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में चलती कर्मचारी बस में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार

Share
Share

नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी बस से सफर कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख बस में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। कई कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने की वजह और घटना में किसी के घायल होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...