Home मनोरंजन ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का एलान, शादी के बाद पहली बार साथ में धमाल मचाने को तैयार विजय-रश्मिका की जोड़ी
मनोरंजन

‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का एलान, शादी के बाद पहली बार साथ में धमाल मचाने को तैयार विजय-रश्मिका की जोड़ी

Share
Share

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। शादी के बाद दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने 27 अगस्त को फिल्म ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है।

16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही ‘राणाबाली’ एक भव्य ऐतिहासिक कहानी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक राहुल सांक्रित्यायन कर रहे हैं।

मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 घोषित की है। यानी विजय और रश्मिका की यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में अक्टूबर में दस्तक देगी।

दशहरे के आसपास रिलीज का फैसला

‘राणाबाली’ की रिलीज का समय भी खास माना जा रहा है। फिल्म दशहरे के आसपास सिनेमाघरों में पहुंचेगी। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और फिल्म की कहानी भी अच्छाई और बुराई के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

मेकर्स ने इसी वजह से इस खास समय को फिल्म की रिलीज के लिए चुना है। फिल्म का पीरियड बैकड्रॉप और इंटेंस कहानी इसे एक बड़े सिनेमाई अनुभव में बदलने की तैयारी में है।

विजय देवरकोंडा का दिखा रॉ पीरियड लुक

फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान के साथ मेकर्स ने नया पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा बेहद इंटेंस और रॉ पीरियड लुक में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी दिखाई दे रहा है।

पोस्टर ने फिल्म की कहानी और विजय के किरदार को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अजय-अतुल का म्यूजिक बढ़ाएगा भव्यता

बड़े बजट और शानदार विजुअल्स के साथ तैयार की जा रही ‘राणाबाली’ में मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल का संगीत भी सुनने को मिलेगा। फिल्म को 2026 के आखिरी महीनों की बड़ी रिलीज में शामिल किया जा रहा है।

फिल्म में इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उनकी मौजूदगी से फिल्म का इंटरनेशनल अपील और मजबूत होने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने में कितनी कामयाब होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles