Home कोरबा गेवरा माइंस विस्तार को लेकर बड़ी कार्रवाई, सरकारी भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
कोरबाछत्तीसगढ़

गेवरा माइंस विस्तार को लेकर बड़ी कार्रवाई, सरकारी भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Share
Share

कोरबा के गेवरा में कोयला खदान विस्तार को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। SECL और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कई सरकारी भवनों पर बुलडोजर चला दिया गया। ग्रामीण विरोध करते रहे, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी और पंचायत भवन से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक कई इमारतें जमींदोज हो गईं।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे गेवरा क्षेत्र में प्रशासनिक अमला, SECL प्रबंधन और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा।
इसके बाद खदान विस्तार के लिए क्षेत्र के कई सरकारी भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई की जद में ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास, पटवारी कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल रहे।
अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई जारी रही।


वहीं, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन तब तक कई सरकारी इमारतें बुलडोजर की कार्रवाई में जमींदोज हो चुकी थीं।
अब खदान विस्तार के बीच सरकारी सुविधाओं वाली इन इमारतों के हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों की आपत्ति और प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shubhanshu Mishra - Founder and Editor in Chief of The Digital Khabari

Explore more

-Sponsored-
advertising space available for your brand | The Digital Khabari
Related Articles
छत्तीसगढ़रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो...